[REET-2016]
31. किस समिति की सिफारिश को आधार मानकर भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य जोड़े गए?
अशोक मेहता समिति
सरदार स्वर्ण सिंह समिति
सादिक अली समिति
हेगड़े समिति
Note: सरदार स्वर्ण समिति द्वारा संविधान में 8 मूल कर्तव्य जोड़े जाने की सिफारिश की गयी थी।

[REET-2016]
32. वह संवैधानिक संशोधन जो शिक्षा के अधिकार से सम्बन्धित है-
61वाँ संशोधन
52 वाँ संशोधन
86 वाँ संशोधन
42 वाँ संशोधन
Note: वर्ष 2002 में 86वें संवैधानिक संशोधन से शिक्षा के अधिकार को संविधान के भाग- III में एक मौलिक अधिकार के तहत शामिल किया गया। इसे अनुच्छेद 21A के अंतर्गत शामिल किया गया, जिसने 6-14 वर्ष के बच्चों के लिये शिक्षा के अधिकार को एक मौलिक अधिकार बना दिया।


[REET-2016]
33. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किस वर्ष में हुआ?
1992
1978
1976
1975
Note: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने 1976 में 42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किया था।

[REET-2016]
34. राजा राममोहन राय के प्रयासों से बंगाल में सती प्रथा के किस अधिनयम के अन्तर्गत निषेध घोषित किया गया?
नियमन XIX, 1829
नियमन XVIII, 1856
नियमन XVII, 1829
नियमन XX, 1831
Note: राजा राम मोहन रॉय के प्रयासों के साथ, ईस्ट इंडिया कंपनी ने गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक की अवधि के दौरान 1829 में बंगाल सती नियमन XVII, अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम के तहत बंगाल में सती प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

[REET-2016]
35. शेरशाह सूरी का अन्तिम अभियान कौनसे क़िले के विरुद्ध था?
कालिंजर
मारवाड़
मालवा
रणथम्भौर
Note: शेरशाह सूरी का अंतिम अभियान कालिंजर के विरुद्ध था। यह क़िला बहुत मज़बूत और बुन्देलखण्ड का द्वार था। घेरे के दौरान एक तोप फट गई, जिससे शेरशाह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह क़िले पर फ़तह के बाद उसकी मौत हो गयी।

[REET-2016]
36. हिन्दुस्तान गदर पार्टी की स्थापना किस वर्ष की गई ?
1916
1913
1925
1922
Note: ग़दर पार्टी भारत को अंग्रेज़ों की पराधीनता से मुक्त कराने के उद्देश्य से बना एक संगठन था। इसे अमेरिका और कनाडा के भारतीयों ने 15 जूलाई 1913 ग़दर पार्टी भारत को अंग्रेज़ों की पराधीनता से मुक्त कराने के उद्देश्य से बना एक संगठन था। इसे अमेरिका और कनाडा के भारतीयों ने 15 जूलाई 1913 सैन फ्रांसिस्को नगर में बनाया था। इसके संस्थापक अध्यक्ष सरदार सोहन सिंह भाकना थे।


[REET-2016]
37. रवीन्द्रनाथ टैगोर के किस उपन्यास का प्रमुख पात्र निखिल है, जो देशभक्ति से बढ़कर 'मानवता' में विश्वास रखता है?
गोरा
घर बाइरे
योगायोग
शेषेर कबिता
Note: टैगोर का बंगाली उपन्यास 'घर बाइरे' भी देशभक्ति की रूमानियत पर आधारित है। इस कहानी में नायक निखिल सामाजिक सुधार और महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज़ उठाता है, लेकिन राष्ट्रवाद को लेकर थोड़ा नरम पड़ जाता है।

[REET-2016]
38. सम्राट अशोक के सिंह वृहद् शिलालेख का कितने पड़ोसी देशों में वर्णन है?
अष्टम
तेरहवाँ
पंचम
प्रथम
Note: ये आधुनिक बंगलादेश, भारत, अफ़्ग़ानिस्तान, पाकिस्तान और नेपाल में जगह-जगह पर मिलते हैं और बौद्ध धर्म के अस्तित्व के सबसे प्राचीन प्रमाणों में से हैं। इन शिलालेखों के अनुसार अशोक के बौद्ध धर्म फैलाने के प्रयास भूमध्य सागर के क्षेत्र तक सक्रिय थे।

39. निम्नलिखित में से कौन मृत व्यक्ति के स्मारक है?
ताज महल
एतमादुद्दौला का मकबरा
बीबी का मकबरा
उपरोक्त सभी
Note: “ताज महल” में “मुमताज महल” की कब्र तथा इसको “शाहजहां” ने बनबाया था, बीबी के मक़बरे का निर्माण मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब के पुत्र आज़म शाह ने अपनी माँ दिलरस बानो बेगम की याद में बनवाया था। एतमादुद्दौला का मकबरा सम्राज्ञी नूरजहां ने अपने पिता की स्मृति में आगरा में यमुना के किनारे करवाया था।

[Delhi Forest Guard Exam 2021]
40. भारत में किस नदी के किनारे पर पहला अंग्रेजी कारखाना स्थापित किया गया था?
हुगली
सिंधु
साबरमती
यमुना
Note: 1651 ई. में ब्रिजमैन के नेतृत्व में बंगाल के हुगली नदी के किनारे प्रथम अंग्रेज कारखाने की स्थापना हुई थी। हुगली के बाद कासिय बाजार, पटना, राजमहल में भी अंग्रेजों ने कारखाने खोले, दक्षिण भारत में अंग्रेजों ने मसूलीपट्टनम नामक स्थान पर अपनी पहली व्यापारिक कोठी स्थापित की थी।


41. किस शासक को प्रियदर्शी कहा गया है?
बिंदुसार
अशोक
अजातशत्रु
बिंबिसार
Note: अशोक शासक को प्रियदर्शी/पियादासी कहा गया है। मौर्य सम्राट अशोक (233 ई.पू. से 232 ई.पू.) के जीवन की प्रारंभिक जानकारी बौद्ध ग्रंथों जैसे दिव्यावदान व सिंहली अनुश्रुति से मिलती है। बौद्ध ग्रंथों को अशोक को पियादसी/प्रियदर्शी कहा गया है। अभिलेखों में अशोक ईरानी शैली में देबानाम प्रिया तथा देवानाम पियदस्सी उपाधियों से विभूषित हैं।

[Delhi Forest Guard Exam 2021]
42. सुलह-ए-कुल का अर्थ क्या है?
सार्वभौमिक शांति
सर्वोच्च निर्माता
सभी धर्म समान हैं
ईश्वर एक है
Note: सुलह-ए-कुल का अर्थ 'सार्वभौमिक शांति' है। अकबर की धार्मिक नीति का मूल उद्देश्य 'सार्वभौमिक सहिष्णुता' थी। इसे 'सुलह-ए-कुल' की नीति अर्थात् सभी के साथ शांतिपूर्ण व्यवहार का सिद्धांत भी कहा जाता था। अकबर ने इस्लामी सिद्धांत के स्थान पर सुलह-ए-कुल की नीति अपनाई। सुलह-ए-कुल की विचारधारा में उसके शिक्षक अब्दुल लतीफ की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

[CDS-I Exam 2021]
43. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना क्या है?
यह सरकारी एजेंसियों द्वारा दिए जाने वाले कौशल प्रशिक्षण पर पूर्ण रूप से निर्भर है।
यह गरीब परिवारों के ग्रामीण युवाओं के लिए है।
यह एक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम है
इसका उद्देश्य मज़दूरी रोजगार देना है
Note: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) गरीब ग्रामीण युवाओं को नौकरियों में नियमित रूप से न्यूनतम मजदूरी के बराबर या उससे ऊपर मासिक मजदूरी प्रदान करने का लक्ष्य रखता है। यह ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए की गई पहलों में से एक है। यह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) का एक हिस्सा है। इस योजना से 550 लाख से अधिक ऐसे गरीब ग्रामीण युवाओं को जो कुशल होने के लिए तैयार हैं, स्थायी रोजगार प्रदान करने के द्वारा लाभ होगा।

44. आत्मसम्मान आंदोलन किसने शुरू किया था?
ई. वी. रामास्वामी
इयोथी थास
लक्ष्मी नरसु
सी. एच. अन्नादुरई
Note: आत्मसम्मान आंदोलन ई. वी. रामास्वामी ने दिसंबर 1925 में शुरू किया था। मगर औपचारिक रूप से इसका आरंभ 1926 के शुरुआती महीनों में हुआ। इसकी शुरुआत ई. वी. रामास्वामी ने की थी, जो पेरियार के नाम से ख्यात थे। कुछ विद्वानों के अनुसार इस आंदोलन का जन्म 'कुदी अरासु' की प्रकाशन-तिथि से माना जाना चाहिए। पेरियार के अलावा थिरु. वी. कल्याणसुंदरम, डॉ. नायडू, आर. के. षण्मुगम् चेट्टियार, जे. एस. कन्नप्पर, एन. थंडाप्पनी पिल्लई आदि इसके प्रमुख नेता थे। संगठन के प्रमुख कर्ता-धर्ता पेरियार ही थे।


[Combined GeoScientist Exam 2021]
45. 1939 में फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी का गठन कहां किया गया था?
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
पंजाब
केरल
Note: 1939 में फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी का गठन पश्चिम बंगाल में किया गया था। कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद इसकी स्थापना 22 जून 1939 को महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस द्वारा की गई थी। नेताजी ने कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए पार्टी के भीतर ही फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया था। हालांकि इसने कांग्रेस को दो हिस्सों में बांटने का काम किया। फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना के कुछ दिनों बाद ही नेताजी को कांग्रेस से निकाल दिया गया था। आजादी के बाद इसे अलग राजनीतिक दल के रूप में पुनर्स्थापित किया गया।

[RAS/RTS Pre. 2018]
46. किस स्थल से शासक मिनेण्डर के सोलह सिक्के प्राप्त हुए हैं?
नगर
रैढ़
वैराट
नगरी
Note: राजस्थान के जयपुर में स्थित वैराट से मिनेण्डर के 16 सिक्के प्राप्त हुए हैं। प्राचीन काल का विराटनगर ही आज वैराट के नाम से जाना जाता है। रैढ़ से मिनेण्डर के काल का एक अभिलेख प्राप्त हुआ हैं इंडो-यूनानी शासकों में मिनेण्डर का नाम सर्वाधिक प्रसिद्ध है।

[RAS/RTS Pre. 1997]
47. 84 खंभों की छतरी कहां पर है?
कोटा
जयपुर
झालावाड़
बूंदी
Note: बूंदी के तारागढ़ किले में 84 खंभों की छतरी, चित्रमहल आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। राजा रामदेव ने बूंदी की स्थापना की थी।

48. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें एवं सही उत्तर नीचे दिये गये कूट की सहायता से ढूँढे। 1. अहल्याबाई 2. दुर्गावती 3. पद्मिनी 4. ताराबाई
1, 2, 3, 4
2, 1, 3, 4
3, 2, 4,1
3, 4, 1, 2
Note:


49. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली में खगोलीय वेधशाला, जिसे 'जंतर मंतर' कहते है, बनवायी थी?
अकबर ने
शाहजहाँ ने
जयसिंह II ने
सूरजमल ने
Note:

50. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन 8वीं सदी के संत शंकराचार्य के बारे में सही नहीं है?
उन्होंने प्रयाग को तीर्थराज नाम दिया
उन्होंने बौद्ध धर्म व जैन धर्म के विस्तार पर रोक लगाई
उन्होंने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में चार धाम स्थापित किए
उन्होंने वेदांत का प्रसार किया
Note:

51. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (युद्धभूमियाँ) A. हल्दीघाटी B. पानीपत C. बक्सर D. प्लासी सूची-II (राज्य) 1. राजस्थान 2. हरियाणा 3. बिहार 4. पश्चिम बंगाल
A → 2, B → 1, C → 4, D → 3
A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
Note:

52. प्रसिद्ध चेतक घोड़ा किससे संबंधित है?
शिवाजी
लक्ष्मीबाई
महाराणा प्रताप
अकबर
Note: महाराणा प्रताप के सबसे प्रिय और प्रसिद्ध नीलवर्ण ईरानी मूल के घोड़े का नाम चेतक था। चेतक अश्व गुजरात के काठियावाड़ी व्यापारी ईरानी नस्ल के तीन घोडे चेतक,त्राटक और अटक लेकर मारवाड आया। अटक परीक्षण में काम आ गया। त्राटक महाराणा प्रताप ने उनके छोटे भाई शक्ती सिंह को दे दिया और चेतक को स्वयं रख लिया।


53. किस राजपूत शासक ने 'जिज मुहम्मदशाही' नामक आँकड़ों का समूह(पहाड़ा) बनाया, जिससे लोग खगोल संबंधी अवलोकन कर सके?
मान सिंह
अजीत सिंह
भारमल
सवाई जयसिंह
Note: 1773 में "जिज मुहम्मदशाही" नामक आँकड़ों का समूह(पहाड़ा) जो नक्षत्रो से संबंधित है जयपुर के राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने लिखा था। जिसका नामकरण उस समय के सम्राट मुहम्मद शाह के नाम पर किया गया। इस ग्रंथ की एक अपूर्ण प्रति जयपुर में है और एक सम्पूर्ण फारसी अनुवाद ब्रिटिश म्यूजियम में सुरक्षित है।

54. कारगिल का युद्ध किस वर्ष लड़ा गया?
1997
1998
1999
2001
Note:

55. भारत और पाक का वह युद्ध जिसके परिणाम स्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बना, कब लड़ा गया था?
1981
1975
1971
1966
Note:

56. प्रथम भारत-पाक का युद्ध कब लड़ा गया?
1971
1965
1957
1948
Note: 6 सितंबर 1965 को भारतीय सेना ने वेस्टर्न फ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय सीमा को लांघते हुए आधिकारिक तौर पर युद्ध का बिगुल बजा दिया था।


57. भारत-चीन का युद्ध कब लड़ा गया?
1999
1962
1965
1964
Note:

58. बक्सर का युद्ध कब लड़ा गया?
1799
1767
1766
1764
Note: बक्सर का युद्ध 22-23 अक्टूबर, 1764 में बक्सर नगर के आसपास ईस्ट इंडिया कंपनी के हैक्टर मुनरो और मुगल तथा नवाबों की सेनाओं के बीच लड़ा गया था। लड़ाई में अंग्रेजों की जीत हुई और इसके परिणाम में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और बांग्लादेश का दीवानी और राजस्व अधिकार अंग्रेज कम्पनी के हाथ चला गया।

59. पानीपत की तीसरी लडाई (1761) किनके मध्य हुई?
बाबर और इब्राहिम लोदी
औरंगजेब और तैमूर
अहमदशाह अब्दाली और मराठा
अकबर और हेमू
Note:

60. वांडीवाश का युद्ध किनके मध्य हुआ?
अंग्रेज और पुर्तगाली
अंग्रेज और फ़्रांसिसी
अंग्रेज और मुग़ल
अंग्रेज और मराठा
Note:





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10